Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

झुकेगा तानाशाह, झुकाने वाले राह पर हैं: निकिता अरोड़ा

8

झुकेगा तानाशाह, झुकाने वाले राह पर हैं: निकिता अरोड़ा
जनता अगर परिवार तो क्यों अब तक शोक भी नहीं व्यक्त कर पाए नरेंद्र मोदी?
कांग्रेस मृतक किसानों के परिजनों को दिलाएगी न्याय, जनता देगी ‘हत्यारों’ को सजा

प्रधान संपादक योगेश

गुरूग्राम. किसी की मृत्यु पर शोक व्यक्त करना मानव जाति की परंपरा रही है, चाहे हम मृतक को जानते हों या नहीं लेकिन फिर भी कामना करते हैं कि भगवान उसकी आत्मा को शांति दे। आजकल स्वयं अंतिम यात्रा में शामिल न हो सके तो भी किसी के निधन पर सोशल मीडिया पर आरआईपी लिखते हैं। लेकिन देश के सर्वोच्च पद पर आसीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखीमपुर खीरी में उन्हीं की सरकार में मंत्री के बेटे द्वारा गाड़ी से रौंदे गए किसानों पर इतने दिन बीत जाने के बाद भी कोई प्रतिक्रि या नहीं दी है। वर्ष 2018 में एक कार्यक्र म के दौरान स्वयं नरेंद्र मोदी ने कहा था कि ‘सवा सौ करोड़ देशवासी मेरा परिवार हैं’। आज उनके परिवार के सदस्यों को उन्हीं के साथियों द्वारा रौंदा जा रहा है तो वे चुप क्यों हैं? क्यों एक बार भी शोकग्रस्त परिजनों को सांत्वना नहीं दी? यह सवाल हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता निकिता अरोड़ा ने किए। उन्होंने कहा कि जनता को अपना परिवार कहने का केवलमात्र ढोंग करने वाले लोग सत्ता में काबिज हो देश के संविधान को समाप्त कर अपनी तानाशाही चलाना चाहते हैं, जिसे जनता किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगी। 
अरोड़ा ने कहा कि देश की जनता को सही मायनों में अपना परिवार मानने वाली कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रयंका गांधी वाड्रा को पुलिस के माध्यम से हिरासत में लेना, ऐसे नेतृत्व की घटिया सोच को उजागर करता है। अरोड़ा ने सवाल किया कि अगर 3 अक्टूबर की रात प्रियंका गांधी सही थीं तो उन्हें गिरफ्तार क्यों किया गया? लखीमपुर में तब भी धारा 144 थी और आज भी है। आज उन्हें व कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मृतक के परिजनों से मिलने जाने दिया गया। उन्होंने कहा कि केवल अपने मन की बात करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शायद जनता का लिखा वह सुनहरा इतिहास भूल गए हैं जब 44 वर्ष पूर्व इंदिरा गांधी को गिरफ्तार किया गया था और उसके बाद हुए चुनाव में इसी देश के लोगों ने सत्तारूढ़ जनता पार्टी को बाहर का रास्ता दिखाया था। निकिता अरोड़ा ने कहा कि इतिहास खुद को दोहराता है और आने वाले समय में प्रियंका गांधी व राहुल गांधी के नेतृत्व में देश की जनता भारतीय जनता पार्टी की तानाशाही का भी अंत करेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही झुकेगा तानाशाह, झुकाने वाले राह पर हैं। 
उन्होंने कहा कि भाजपा आमजन के खिलाफ कानून का कठपुतली की तरह इस्तेमाल कर रही है। जिसका स्पष्ट उदाहरण यह है कि शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे किसानों को गाड़ी से कुचलने वाले आज भी खुलेआम घूम रहे हैं जबकि शोक व्यक्त करने वालों को गिरफ्तार कर प्रताड़ित किया जा रहा है। निकिता ने कहा कि हत्यारे की गिरफ्तारी न करना, उसके मंत्री पिता को पद से बरखास्त न करना, मुख्यमंत्री की इस घटना में जवाबदेही न तय करना, इन सबसे यह साफ होता है कि भाजपा आमजन व मासूमों की बजाए गुंडों, हत्यारों को संरक्षण दे रही है। अरोड़ा ने मांग की कि हत्यारों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए तथा मंत्री पिता व मुख्यमंत्री को भी तलब किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की हितैषी कांग्रेस मृतक के परिजनों को न्याय दिलाकर ही रहेगी चाहे अहंकारी तानाशाह सच्चाई के रास्ते में कितने ही रोड़े क्यों न डाले।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading