Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

गांधी व शास्त्री की जयंति पर कांग्रेसी नेताओं ने प्रभात फेरी निकाली

6

गांधी व शास्त्री की जयंति पर कांग्रेसी नेताओं ने प्रभात फेरी निकाली

सदर बाजार से कांग्रेस कार्यालय कमान सराय तक प्रभात फेरी लगाई

भारत माता की जय,  गांधी और शास्त्री अमर रहे के नारे भी लगाए

आज के युवा को दोनो से प्रेरणा लेकर देश के प्रति समर्पित रहना होगा  
फतह सिंह उजाला
गुरूग्राम। 
देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंति पर कांग्रेसी नेताओं व कार्यकताओं ने प्रभात फेरी का आयोजन किया। सभी कांग्रेसजनों ने सोहना चौक से भारत माता की जय, महात्मा गांधी अमर रहे और लाल बहादुर शास्त्री अमर रहे के नारे लगाते हुए सदर बाजार के बीचों बीच से कांग्रेस कार्यालय कमान सराय तक प्रभात फेरी लगाई।

पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी को कमान सराय में माल्यापर्ण कर श्रृद्धांजलि देते हुए कहा कि  देश की आजादी दिलाने वाले सत्य अंहिसा के  पूजारी महात्मा गांधी जी को हम बार-बार नमन करते हैं। गांधी जी ने बडे ही सूझभूझ से अंग्रेजों को भारत छोडने पर मजबूर कर दिया था। हम सभी को उनके नक्शे कदम पर चलना चाहिए। आज के युवाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए और देश के प्रति समर्पित रहना चाहिए।  
सेवा दल के प्रदेश सह अध्यक्ष इंद्र सिंह सैनी ने कहा कि शास्त्री जी की सादगी से हर कोई प्रभावित हो जाता था। उनकी साफ छवि के कारण ही उन्हें 1964 में देश का प्रधानमन्त्री बनाया गया। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंनेे देश के जवानों और किसानों को अपने कर्म और निष्ठा के प्रति सुदृढ़ रहने और देश को खाद्य के क्षेत्र में आत्म निर्भर बनाने के उद्देश्य से जय जवान, जय किसान का नारा दिया। यह नारा आज भी लोकप्रिय है।  कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश चेयरमैन पंकज डाबर ने कहा कि सत्य और अहिंसा के बलबूते पर गांधी जी ने देश को आजादी दिलाई थी और शास्त्री जी के बारे में कहा जाता है कि वह हर निणर्य सोच-विचार कर ही लेते थे। वह उन नेताओं में थे जो अपने दायित्व अच्छी तरह समझते थे। ऐसे महापुरुषों को हम बार-बार नमन करते हैं।

इस मौके पर सेवा दल के जिला अध्यक्ष कृृष्ण सैनी, लाल सिंह यादव, अशोक टांक, भारत मदान, रशमी शर्मा, सुरेश यादव, जय सिंह हुड्डा, रामपत प्रेमी, श्यामपाल यादव, बबलु प्रजापत, दीपक नंबरदार, संदीप शर्मा, प्रेम देवी, माला देवी, कांता देवी महिला अध्यक्ष सेवादल, पी एल कटारिया, नंदलाल सेठी, महाराम, बुद्ध राम मिस्त्री, संजय शर्मा, सुभाष सरपंच जुडौला, सुमित चकरपुर, अनिल नंबरदार बसई, अरविंद यादव जमालपुर, भीम सैन किरबत, जितेंद्र बरवाल इत्यादि मौजूद रहे।
Attachments area

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading