Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

झज्जर जिले के बहादुरगढ़ शहर में नोर्थ इंडिया धम्मिका कराटे प्रतियोगिता देव करण धर्मशाला आयोजित

52

प्रधान संपादक योगेश

गुरूग्राम। झज्जर जिले के बहादुरगढ़ शहर में नोर्थ इंडिया धम्मिका कराटे प्रतियोगिता देव करण धर्मशाला आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से लगभग 200 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। जिसमें गुरूग्राम जिले से सांई कराटे अकेडमी से भी 10 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। जिसमें दो गोल्ड, एक सिल्वर और सात ब्रांज मैडल प्राप्त किये हैं।
यह जानकारी गुरूग्राम जिले के सांई करांटे अकेडमी के संचालक एवं स्पोर्टस कराटे डू एसोसिएशन के महासचिव शिहान सुनील सैनी ने दी। उन्होंने बताया कि गुरूग्राम से खिलाडियों ने हर भार वर्ग में भाग लिया। उन्होंने कहा कि बच्चे देश के गौरव है जो हमारे देश का नाम देश विदेश में परचम लहराकर हमारा सिर फकर से ऊंचा करेंगे। हमें गर्व है ये बच्चे आगे जाकर और मेहनत करें और देश का नाम रोशन करें। सभी खिलाडिय़ों को कहा कि खिलाड़ी हमारे देश के भविष्य है और यही खिलाड़ी हमारे देश और शहर का नाम विदेश में परचम फहराएंगे।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में सांई कराटे अकेडमी टीम की कोच भारती सिंह ने टीम का मनोबल बढ़ाया। इस प्रतियोगिता में गुरूग्राम से भाग लेने वाले खिलाडी कृष्णा शर्मा (10 वर्ष) 38 किलोग्राम भार वर्ग और भाविया कोशिका (12वर्ष) ने 47 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किए। रोहित जांगड़ा (19वर्ष )74 भारवर्ग में सिल्वर मैडल प्राप्त किया। निशी (14 वर्ष) 40 किलोग्राम भार वर्ग, निशांत कुमार (12 वर्ष) 67 किलोग्राम भार वर्ग, विहान कटारिया (8 वर्ष ) 40 किलोग्राम भार वर्ग, आरुष सैनी (8 वर्ष) 24 किलोग्राम, परी शर्मा (7 वर्ष) 29 भार वर्ग और दृष्टि शर्मा (11 वर्ष) 31 भार वर्ग, देविशा सिंह (7 वर्ष) 31 किलोग्राम भार वर्ग में ब्रांज मैडल हासिल किया।
सभी खिलाडिय़ों के जितने की खुशी में एसोसिएशन के प्रधान राज कुमार, सीनियर उप प्रधान राजेन्द्र तंवर, कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव रजनीश चौधरी ने सभी बच्चों के भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading