Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

न्यू गुरुग्राम में आयोजित ‘रन फॉर तिरंगा’ में पुलिस कर्मियों सहित दौड़े 500 लोग

44

न्यू गुरुग्राम में आयोजित ‘रन फॉर तिरंगा’ में पुलिस कर्मियों सहित दौड़े 500 लोग

प्रधान संपादक योगेश

न्यू गुरुग्राम : आज़ादी के 75वें अमृत महोत्सव के अंतर्गत पुरे देश में चलाये जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत न्यू गुरुग्राम में ‘रन फॉर तिरंगा’ का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस दौड़ में लगभग हरियाणा पुलिस कर्मियों सहित 500 से अधिक धावकों ने पुरे जोश और देशभक्ति की भावना के साथ भाग लिया। दौड़ की शुरुआत गुरुग्राम पुलिस आयुक्त कला रामचंद्रन द्वारा झंडी दिखाकर किया गया।

यह दौड़ न्यू गुरुग्राम के सेक्टर-82 स्थित वाटिका टाउन स्कवायर-1 से सुबह 5: 45 पर शुरू हुआ तथा वाटिका टाउनशिप के अंदर से होते हुये 5 किलोमीटर की दुरी तय कर के सभी धावक वापस वहीँ आये जहाँ से यह दौड़ शुरू हुआ। इस दौरान सभी धावकों के हाथ में तिरंगा झंडा दिखा। धावकों के लिए पानी, एनर्जी ड्रिंक, एम्बुलेंस तथा दौड़ के बाद स्नैक्स इत्यादि की पूरी व्यवस्था की गयी थी। ज्ञात हो की पिछले ही वर्ष एनवायरो ने मिल्खा सिंह की जयंती पर ‘द फ्लाइंग सिख मिडनाइट रन’ का आयोजन किया था।

इस आयोजन पर एनवायरो के प्रेसिडेंट एवं सीईओ अजय कुमार सिंह ने कहा, “आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के तहत पुरे देश में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। तिरंगे के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना के साथ आयोजन किया गया। इसमें पुलिस कर्मियों सहित लोगों ने जिस उत्साह के साथ भाग लिया उसे देखकर बहुत प्रसन्नता हुयी। अपने देश के प्रति लोगों का प्यार और उत्साह, देश की एकता का प्रतीक है। हम सब विभिन्न संस्कृतियों के साथ आपसी भाईचारे को मजबूत करते हुए इस देश की खुबसूरती को बढ़ाते हैं और यही हमारे देश की पहचान हैं।”

यह ज्ञात हो कि एनवायरो फिट भारत के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। कोविड महामारी के दौरान, इसने विभिन्न स्थानों पर कई कोविड-टीकाकरण अभियानों का आयोजन और समर्थन किया और एक स्वस्थ समाज के लिए अपनी प्रतिबद्धताओं के एक हिस्से के रूप में महामारी के दौरान जरूरतमंदों को दवाएं और अन्य आवश्यक चीजें भी वितरित कीं।

‘रन फॉर तिरंगा’ में शामिल एक धावक ने कहा, “आजादी के 75 साल पूरे होने के इस महत्वपूर्ण अवसर पर, हम अपने उन बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों की वीरता को नमन करते हैं और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के साथ स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मना रहे हैं। ‘रन फॉर तिरंगा’ में शामिल होकर बहुत अच्छा लगा, लोग हाथ में तिरंगा लेकर जब दौड़ रहे थे तो वह खुबसूरत पल एक याद बन रहा था।”

Comments are closed.